रजनीकांत द्वारा सीएम योगी के पैर छूने पर गरमाई सियासत, बीजेपी नेता ने किया समर्थन

KNEWS DESK- अभिनेता रजनीकांत ने हाल ही में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनके पैर छूकर नमस्ते किया| जिसपर सियासत काफी गर्मी हुई है| इस मुद्दे पर 22 अगस्त को तमिलनाडु बीजेपी नेता अन्नामलाई ने एक्टर का सहयोग किया है|

अन्नामलाई ने कहा कि रजनीकांत सम्मान दिखा रहे थे| योगी गोरखपुर मठ के प्रमुख हैं| उत्तर प्रदेश में लोग उन्हें ‘महाराज’ कहते हैं| ऐसे में अगर रजनीकांत उनके पैर छूते हैं, तो इसमें गलत क्या है? इसका मतलब यह नहीं है कि एक व्यक्ति दूसरे से कम है| यह केवल यह दिखाता है कि रजनीकांत योगी और उनकी आध्यात्मिकता का सम्मान करते हैं| उन्होंने केवल सीएम योगी के प्रति अपना प्यार और स्नेह दिखाया है|

उन्होंने कहा कि अगर कुछ बेरोजगार राजनीतिक दल और उनके नेता हर चीज की आलोचना करना शुरू कर देंगे तो इसका कभी अंत नहीं हो सकता| अन्नामलाई ने भी दावा किया कि तमिलनाडु में मंत्री मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पैरों पर गिर रहे हैं| हाल ही में हमने मंत्रियों को सीएम एमके स्टालिन के पैरों पर गिरते हुए देखा है|

बीजेपी नेता अन्नामलाई ने आगे कहा कि एक विधायक जो स्टालिन से काफी वरिष्ठ है वह विधानसभा में उनके सामने झुक गए थे| जो लोग रजनीकांत की आलोचना कर रहे हैं वे इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं| उन्होंने बताया, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद रजनीकांत ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से भी मुलाकात की| रजनीकांत राजनीतिक दल के नेताओं के साथ मधुर संबंध साझा करते हैं|

About Post Author