पीएम नरेंद्र मोदी की पहली कैबिनेट बैठक हुई ख़त्म, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

KNEWS DESK –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है| उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ ली| वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट बैठक थी जो अब ख़त्म हो चुकी है| इस बैठक के बाद सभी मंत्रियों के नामों पर फैसलों हो चुका है। इस बीच नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय लिया गया है। मोदी सरकार 3.0 में कुल मंत्रियों की संख्या 72 होगी जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं। अभी सभी की निगाहें पोर्टफोलियो के बंटवारे पर है चलिए आपको बताते हैं कि किसे कौन सा मंत्रालय मिला|

किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय – नितिन गडकरी

परिवहन राज्य मंत्रालय – हर्ष मल्होत्रा, अजय टम्टा

रक्षा मंत्री – राजनाथ सिंह

ऊर्जा राज्य मंत्री – श्रीपद नाईक

वित्त मंत्री – निर्मला सीतारमण

MSME मंत्री – जीतनराम मांझी

शिक्षा मंत्रालय – धर्मेंद्र प्रधान

सूचना प्रसारण मंत्रालय – अश्विनी वैष्णव

विदेश मंत्रालय – एस जयशंकर

कृषि, किसान कल्याण और पंचायती एवं ग्रामीण विकास – शिवराज सिंह चौहान

जल शक्ति मंत्री – सीआर पाटिल

खेल मंत्री – चिराग पासवान

स्वास्थ्य मंत्रालय – जेपी नड्डा

शहरी विकास मंत्रालय और उर्जा मंत्रालय – मनोहर लाल खट्टर

शहरी विकास राज्य मंत्री – तोखन साहू

शिपिंग मंत्री – सर्वानंद सोनोवाल

पर्यावरण मंत्री – भूपेंद्र यादव

शिपिंग राज्य मंत्री – शांतनु ठाकुर

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय – अन्नपूर्णा देवी

सिविल एविएशन मंत्रालय – राम मोहन नायडू

अल्पसंख्यक राज्य मंत्री – रवनीत सिंह बिट्टू

रक्षा मंत्री राज्य – संजय सेठ

वाणिज्य मंत्रालय – पीयूष गोयल

पेट्रोलियम मंत्रालय – हरदीप सिंह पुरी

लेबर मंत्रालय – मनसुख मंडाविय

संसदीय कार्य मंत्री – किरेन रिजीजू

टेलीकॉम मंत्रालय – ज्योतिरादित्य सिंधिया

खाद्य, उपभोक्ता और रिन्यूएबल एनर्जी- प्रह्लाद जोशी

राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक मामलों)  – रवनीत सिंह बिट्टू

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय – गजेंद्र सिंह शेखावत

पर्यटन एंव संस्कृति राज्य मंत्री – सुरेश गोपी

कंज्यूमर अफेयर्स मंत्री – प्रह्लाद जोशी

गृह मंत्रालय – अमित शाह

भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय – एचडी कुमारास्वामी

कपड़ा मंत्रालय – गिरिराज सिंह

युवा मामले – मनसुख मंडाविया

क़ानून मंत्री – अर्जुनराम मेघवाल

स्किल डेवलपमेंट और एट्रानप्योरशिप मंत्रालय (राज्य) – जयंत चौधरी

कंज्यूम्र अफेयर्स, फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मंत्रालय – निमूबेन जयंतीभाई बंभानियां

गृह राज्य मंत्रालय – नित्यानंद राय

परिवार कल्याण मंत्रालय (राज्य) और केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स मंत्रालय – अनुप्रिया पटेल

देखें पूरी लिस्ट – PC-Portfolio of Council of Ministers

यह भी पढ़ें – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर दी बधाई, शेयर किया पोस्ट

About Post Author