15 अगस्त को लालकिले से देश को PM मोदी करेंगे संबोधित,इन चीजों पर लगा प्रतिबंध,बनाए गए ‘सेल्फी प्वाइंट’

KNEWS DESK- देश 77वा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस मौके पर PM मोदी  ने 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला देशवासियों को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य परेड किए जाएंगे। इसके साथ ही कई झांकियां भी निकाली जाएंगी। जो स्वतंत्रता के प्रति भारत के संघर्ष को सम्मान एवं जश्न मनाने के लिए समर्पित है।

आपको बता दें कि 77वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह  की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जैसे-जैसे 15 अगस्त का दिन नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे हर भारतवासी का उत्साह बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला देश को संबोधित करेंगे। तंत्रता दिवस के अवसर पर परेड के इस कार्यक्रम को देखने की उत्सुकता प्रत्येक भारतीय नागरिक के मन में होती है। यह देश के लिए गौरव की बात है। अगर आप भी इस साल के ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने जाने वाले हैं। तो समारोह स्थल पर जाने से पहले इन महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानना जरूरी है।

इन चीजों को ले जाने से बचें

जानकारी के लिए बता दें कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रण पत्र के जरिए ही आपको एंट्री मिलेगी। इसके साथ ही समारोह स्थल पर इन चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  जिनमें शामिल है- खाने-पीने की चीजें, थैला, ब्रीफकेस, रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेप रिकॉर्ड, कैमरा, दूरबीन, हैंडीकैम, थर्मस, पानी की बोलत, कैन, छाता, खिलौना पिस्टल, खिलौना, ज्वलनशील पदार्थ, नुकीला हथियार, तलवार, पेंचकस, मोबाइल, चार्जर, ईयरफोन, पावर बैंक, चाकू, कैंची, रेजर, ब्लेड, तार, हथियार, गोला-बारूद, पटाखे, रिपोट नियंत्रित कार लॉक चाबियां आदि। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को आगाह करते हुए अपील की है यदि समारोह स्थल में कोई भी लावारिस वस्तु दिखाई दे तो आप तुरंत इसकी सूचना निकटतम सुरक्षाकर्मी को दें।

यह भी पढ़ें… स्वतंत्रता दिलस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को किया सम्बोधित,कहा-भारत लोकतंत्र की जननी रहा है इसलिए स्वतंत्रता दिवस…

12 जगहों पर बनाए गए ‘सेल्फी प्वाइंट’

बता दें कि इसके अलावा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट, विजय चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, प्रगति मैदान, राजघाट, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, आईटीओ मेट्रो गेट, नौबत खाना एवं शीश गंज गुरुद्वारा सहित 12 जगहों पर सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं पहल को समर्पित करते हुए ‘सेल्फी प्वाइंट’ बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें… एम्स डाॅक्टर ने डोनर की बिना सहमति के 2 महिलाओं को दिए IVF Egg, NMC दी चेतावनी

About Post Author