पीएम मोदी ने आजमगढ़ में कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- ‘इन्हें कोई भी चुनावी चश्मे से न देखे…’

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानि आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हैं| जहां से उन्होंने आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़ हवाई अड्डों और चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ के एक नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। उन्होंने मंदूरी हवाई अड्डा परिसर में 34,700 करोड़ रुपए की 782 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया| इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया|

पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है| आजमगढ़ के लोग मोदी की एक गारंटी और सुन लें| ये आजमगढ़ विकास का घर रहेगा और अनंत काल तक विकास का घर बना रहेगा, ये मोदी की गारंटी है| आज आजमगढ़ में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है|

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा- आजमगढ़ के लोगों का प्यार और यहां का विकास जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे इंडिया गठबंधन की नींद उड़ा रहा है| उन्होंने कहा- पहले यहां की जनता ने माफिया राज देखा, अब कानून राज देख रही है| पहले की सरकारें चुनाव के समय जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए घोषणा करती थीं|

प्रधानमंत्री ने आगे कहा- कई बार तो संसद के अन्दर से ही रेलवे की नई-नई योजनाएं घोषित कर दी जाती थीं और बाद में उनके बारे में कोई नहीं पूछता था| उन्होंने कहा- 2024 में भी किये जा रहे शिलान्यासों को कोई भी चुनावी चश्मे से न देखे| ये विकास के लिए उनकी अनंत यात्रा का परिणाम है|

यह भी पढ़ें…उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- ‘आजमगढ़ के विकास ने भारत की नींद उड़ा दी…’

About Post Author