पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजली, इन नेताओं ने भी किया याद

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजली दी| पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद किया है|

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर देशभर के अपने परिवारजनों की तरफ से शत-शत नमन| उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है|

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित दीनदयाल को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिखा- प्रखर राष्ट्रवादी और वंचितों के अधिकारों के रचनापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: वंदन| दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है| उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता| जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे|

भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-  एकात्म मानववाद के प्रणेता, कुशल संगठक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन करता हूं| अत्यंत सरल-सहज जीवन-शैली और भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित करने वाले दीनदयाल जी का जीवन भाजपा के कोटिशः कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है| सेवा, सुशासन और विकास से ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करने के संस्कार जो उन्होंने दिए हैं, वह हमारा कर्तव्यपथ बनकर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं|

About Post Author