अविश्वास प्रस्ताव:नरेंद्र मोदी ने I.N.D.I.A. पर कसा तंज, कहा-”यूपीए का किया क्रियाक्रम, फिर मनाया जश्न”

KNEWS DESK- 10 अगस्त यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का क्रियाक्रम किया गया|

प्रधानमंत्री ने कहा कि डेढ़ दो दशक पुराने यूपीए का क्रियाक्रम अंतिम संस्कार किया है| लोकतांत्रिक व्यवहार के अनुसार, संवेदना व्यक्त करनी चाहिए है| देरी में मेरा कसूर नहीं है क्योंकि आप खुद ही एक तरफ यूपीए का क्रियाक्रम कर रहे थे दूसरी ओर जश्न भी मना रहे थे|

पीएम मोदी ने कहा, खंडहर पर नया प्लास्टर लगाने का आप जश्न मना रहे थे|  मजमा खत्म होने से पहले ही उसका क्रेडिट लेने के लिए सिर फुटौव्वल शुरू हो गया है|  महैरान था कि आप ये गठबंधन लेकर जनता के बीच जाएंगे| आप जिसके पीछे चल रहे हैं|  वो लोग लाल और हरी मिर्च का फर्क नहीं समझ पाए आप में से कई लोगों को मैं जानता हूं| आप लोग भारत की मिजाज को जानते हैं| वेष बदल कर धोखा देने वालों की स्थिति सामने आ ही जाता है|

प्रधानमंत्री ने कही ये बात 

नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर तंज कसते हुए कहा कि इनको खुद को जिंदा करने के लिए NDA का ही सहारा लेना पड़ा|  इन्होंने आदत के मुताबिक, एनडीए में दो आई पिरो दिए| पहला आई 26 दलों का घमंड है| दूसरा एक परिवार का घमंड है| एनडीए भी चुरा लिया| इंडिया के भी टुकड़े कर कर दिए और इसको I.N.D.I.A कर दिया| कांग्रेस घमंड से चूर हो गई है|

ये भी पढ़ें…अविश्वास प्रस्ताव: PM मोदी के निशाने पर I.N.D.I.A. ,कहा-गरीबों की भूख की चिंता नहीं है बल्कि सत्ता की भूख आपके मन में…

 

About Post Author