चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का आया नया संदेश, चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडिंग का भेजा वीडियो

KNEWS DESK… चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का नया संदेश आया है. जिसमें उसने लिखा है कि वह चंद्रयान-3 के लैंडर की जासूसी कर रहा है. असल में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर की ऊपर से फोटो ली है. दो तस्वीरों के कॉम्बीनेशन है. जिसमें बाईं तरफ वाली फोटो में जगह खाली है. दाहिनी फोटो में विक्रम लैंडर चांद की सतह पर उतरा हुआ दिखता है.

यह भी पढ़ें… BRICS समिट से वापस लौटते ही पीएम मोदी जाएंगे बेंगलुरु, चंद्रयान-3 की सफलता पर ISRO के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर देंगे बधाई

दरअसल आपको बता दें कि दाहिनी तरफ की फोटो में लैंडर दिख रहा है. जिसे जूम करके  इनसेट में भी दिखाया गया है. चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (OHRC) लगा है. चांद के चारों तरफ इस समय जितने भी देशों के ऑर्बिटर घूम रहे हैं, उनमें सबसे बेहतरीन कैमरा चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगा हुआ है.

यह भी पढ़ें… चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को मुस्लिम देशों ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

 

About Post Author