नरेंद्र सिंह तोमर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-”राहुल गांधी की ‘लॉन्चिंग’ एक बार फिर असफल हो गई”

KNEWS DESK- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है| आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि मणिपुर मुद्दे पर संसद में कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की ‘लॉन्चिंग’ एक बार फिर असफल हो गई है| उन्होंने साथ ही दावा किया कि जल्द ही मणिपुर में शांति बहाल हो जाएगी|

दरअसल, मीडिया से बात चीत के दौरान तोमर से संसद में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के जबाव के बारे में सवाल पूछा गया| उसके जबाव में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, इस बार भी राहुल गांधी की लॉन्चिंग फेल हो गई है| उन्होंने कहा, संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मणिपुर को लेकर सभी तथ्य सामने रखे|  इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार गंभीर है और वहां के प्रभावित नागरिकों को हर मदद दे रही है| अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं और जल्द ही वहां शांति बहाल होगी|

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर एक पोस्ट के जरिए जो भ्रष्टाचार का आरोप लगाने गए हैं| उस को लेकर इंदौर पुलिस ने शनिवार रात कहा कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव के ‘एक्स’ अकाउंट के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है| पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी पत्र वायरल किया जिसमें राज्य में ठेकेदारों से 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की बात लिखी गई है|

कांग्रेस द्वारा बीजेपी सरकार पर ये 50 फीसदी कमीशन लिए जाने के आरोप वाले मामले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में तोमर ने कहा, कांग्रेस बहुत गंदी राजनीति पर उतर आई है, क्योंकि कांग्रेस के मध्य प्रदेश में पैर उखड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं| इसलिए नकली पत्र बनाकर मध्य प्रदेश की सरकार को बदनाम करने का असफल प्रत्यन है| उन्होंने आगे कहा, इस पर पार्टी ने संज्ञान लिया है| पार्टी आगे कार्रवाई करेगी| हरकत गलत है और कार्रवाई होनी चाहिए|

About Post Author