नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

KNEWS DESK- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। वह घर पर बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। साल 1978 में फिल्म ‘गमन’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय को खूब सराहा गया।

‘परिंदा’ में गैंगस्टर के किरदार के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। नाना पाटेकर अभिनेता के साथ-साथ निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *