हरियाणा के नए सीएम होंगे नायब सिंह सैनी, मनोहर लाल खट्टर के हैं खास करीबी…

KNEWS DESK- आज यानी 12 मार्च को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बन गए हैं। आपको बता दें कि आज ही मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। सूत्रों ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन में दरार उभरने की अटकलों के बीच ये घटनाक्रम सामने आया है। जिसके बाद अब खबर ये है कि हरियाणा के नए सीएम होंगे नायब सिंह सैनी होंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा के नए सीएम बने नायब सैनी को सीएम मनोहर लाल खट्टर का सबसे करीबी माना जाता है। संघ के दिनों से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। माना जाता है कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की पैरवी की थी। इसमें नायब सैनी खरे भी उतरे थे। उन्होंने चुनाव जीत कर सीएम के भरोसे को कायम रखा।

ये भी पढ़ें-   रुड़की से नगर विधायक ने विकसित भारत पीएम मोदी की गारंटी प्रचार वाहन को रवाना

About Post Author