गाजियाबाद के मोहित पाण्डेय बने राम मंदिर के पुजारी, 3 हजार पुजारियों के इंटरव्यू के बाद 20 लोगों का हुआ चयन

KNEWS DESK- राम मंदिर में पुजारी पद के लिए इंटरव्यू हुआ जिसमें 3000 लोगों ने ये इंटरव्यू हुआ और अब फाइनली गाजियाबाद के छात्र मोहित पांडेय को अयोध्या राम मंदिर के पुजारी के रूप में चुना गया है। राम मंदिर में नियुक्ति से पहले इन्हें 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस इंटरव्यू के जरिए इनको मिलाकर 20 लोगों को चुना गया जिसमें मुख्य पुजारी मोहित पांडेय और सहायक पुजारी शामिल हैं।

कितना दिया जाएगा वेतन?

बात करें वेतन की तो मुख्य पुजारी को 32 हजार 900 रुपये और उनके सहायक पुजारियों को 31000 रूपये वेतन दिया जाएगा। मुख्य पुजारी की भूमिका के लिए मोहित पांडे का चयन किया गया है।

सात साल तक दूधेश्वर में की पढ़ाई

मोहित पांडे ने पहले सामवेद का अध्ययन किया, जिसके बाद वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय जाकर अध्ययन किया। मोहित पांडे आचार्य की डिग्री लेने के बाद पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं। मोहित ने दूधेश्वर वेद विद्यापीठ से सात साल तक धर्म और कर्मकांड की शिक्षा ली है। यहां पिछले 23 सालों से विद्यार्थियों को वेद शिक्षा देने का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़ें-   370 हटाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, पांच जजों की पीठ करेगी फैसला

About Post Author