मिचेल स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पैट कमिंस को छोड़ा पीछे

KNEWS DESK- आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। मुंबई और दिल्ली के बीच 9.60 करोड़ रुपए तक की बोली लगी।

पैट कमिंस को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। मुंबई और दिल्ली के बीच 9.60 करोड़ रुपए तक की बोली लगी। इसके बाद गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राडइर्स ने बोली लगानी शुरू कर दी। अंत में कोलकाता ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा। स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात और कोलकाता के बीच लंबा मुकाबला चला। गुजरात ने आखिरी बोली 24.50 करोड़ रुपए की लगाई लेकिन कोलकाता ने इससे ज्यादा की बोली लगाते हुए स्टार्क को खरीद लिया।

 जयदेव उनादकट पर हैदराबाद ने लगाया दांव

भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। उन पर पहली बोली सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी गेम में आ गई लेकिन अंत में हैदराबाद ने बाजी मारी। हैदराबाद ने जयदेव को 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

 मदुशंका को मुंबई ने खरीदा

श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मदुशंका का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। उन पर पहली बोली लखनऊ ने लगाई। इसके बाद मुंबई ने बोली लगानी शुरू कर दी। अंत में मदुशंका को मुंबई ने 4.60 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

ये भी पढ़ें-     Christmas Cake: कम बजट में बिना ओवन के बनाएं क्रिसमस केक, ये है रेसिपी