Christmas Cake: कम बजट में बिना ओवन के बनाएं क्रिसमस केक, ये है रेसिपी

KNEWS DESK- दिसंबर का महीना शुरु हो गया है सभी लोग इस समय क्रिसमस की तैयारियों में जुटे हुए हैं| लोग घर को डेकोरेट करने से लेकर नए कपड़े खरीदने में बिजी चल रहे हैं| वहीं इस महापर्व के लिए सबसे खास होता है केक, जिसे कुछ लोग ऑर्डर करके मार्केट से मंगवाते हैं तो वहीं कुछ लोग घर में बड़े प्यार से क्रिसमस स्पेशल केक बनाना पसंद करते हैं| ऐसे में अगर आपके पास ओवन नहीं है तो कोई टेंशन की बात नहीं| हम आपको कुकर में चॉकलेट केक बनाने की परफेक्ट रेसिपी बताएंगे|

केक बनाने की रेसिपी 

1 कप मैदा (120 ग्राम), 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर, ¾ कप + 2 टेबल स्पून दूध, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, ¼ छोटा चम्मच + 2 चुटकी बेकिंग सोडा, ¼ कप तेल, 3/4 कप पाउडर चीनी, 1 बड़ा चम्मच सिरका, 1/2 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस, मेल्ट चॉकलेट – 1 कप, व्हिप्ड- 1 कप, डार्क चॉकलेट – आधा कप

20 रुपये में Soft केक। Chocolate Cake Recipe। Biscuit Se Cake Kaise Banayen  | cook cake in 20 rupees | HerZindagi

केक बनाने की विधि 

एक बाउल में गुनगुना दूध और एक चम्मच विनेगर डालें| दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके 10 मिनट के लिए छोड़ दें| अब केक बनाने के लिए एक कुकर लें, इसमें बटर लगाकर अच्छे से ग्रीस कर लें| अब कुकर के साइज का बटर पेपर भी इसमें लगा दें| अब बटर पेपर को भी ग्रीस कर लें| गैस पर पैन को 5 मिनट प्रीहीट करें लें| अब जो हमारा दूध था उसमें पिसी हुई चीनी, तेल, कुछ बूंद वनीला एसेंस डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर लें| जब तक बैटर एकदम स्मूथ न हो जाए|

जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसमें 1 कप मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और नमक छान कर डालें, फिर अच्छे से मिक्स करें| याद रहे इसमें एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए| अगर आपको ये बैटर गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा दूध और मिला सकते हैं| अब केक के लिए आपका बैटर बनकर तैयार है| अब इस बैटर को हम ग्रीस किए हुए कुकर में पूरा डाल देंगे|

कुकर में बैटर डालने के बाद ढक्कन बंद कर दें लेकिन सीटी निकाल दें| फिर इस कुकर को प्रीहीट हो चुके पैन के ऊपर रख दें और गैस धीमी आंच पर चालू कर दें| करीबन 35 मिनट तक केक को बेक कर लें। फिर केक एकदम फूल चुका होगा। अब हम केक फ्रॉस्टिंग की तैयारी करेंगे| अपने केक को बेकरी जैसा रूप देने के लिए एक बाउल में 1 कप व्हिप्ड क्रीम को डालकर अच्छे से फैट लें।  क्रीम तैयार करने के बाद इसे फ्रिज में रख दें। 10 मिनट के बाद व्हिप्ड क्रीम में मेल्ट की हुई चॉकलेट डालकर तुरंत मिला दें|

अब कुकर में बेक किए हुए केक को बीच से काटें और व्हिप्ड क्रीम इसके बीच में लगा दें| अब इस क्रीम को कोन में भरकर केक के ऊपर अच्छे से लगा दें। ऊपर से ड्राई फूट्स, च़ॉकलेट, जेम्स, कोको पाउडर या मेल्ट चॉकलेट से गार्निश करें| अब आपका स्वादिष्ट केक तैयार है|

About Post Author