ममता बनर्जी ने दोहराया खेला होबे का नारा, बीजेपी नेता अग्निमित्रा ने साधा निशाना, कहा-‘उनके हाथ खून से रंगे हैं…’

KNEWS DESK- 2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा चलाया गया खेल होबे का चर्चित नारा एक बार फिर से दोहराया गया| जिस पर अब पश्चिम बंगाल से बीजेपी विधायक और पार्टी महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने तंज कसते हुए कहा कि खेला तो ममता बनर्जी के साथ हो चुका है| उन्होंने कहा- ममता बनर्जी के हाथ में खून लगा है|

आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में खेला होबे का नारा चलाया था| जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं| इसमें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने जीतकर तीसरी बार अपनी सरकार बनाई थी| अब मुम्बई में ममता बनर्जी ने 30 अगस्त को मीडियाकर्मियों से बात चीत के दौरान कहा-इस बार फिर खेला होगा|

पश्चिम बंगाल की सीएम के इस बयान पर अग्निमित्रा पॉल ने निशाना साधते हुए कहा कि खेल तो ममता बनर्जी के साथ हुआ है| गोवा में जीरो, त्रिपुरा में जीरो, हर जगह वो जहां भी गई हैं, उन्हें जीरो मिला है| 2024 में उन्हें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको क्लीन बोल्ड कर देंगे| बीजेपी नेता ने आगे  कहा, वो खेला होबे बोल रही हैं| उनके हाथ में तो खून का खेला है| उन्होंने खून से खेला किया है| पंचायत चुनाव में किया है| उसके पहले 2021 में किया है| हर दिन पश्चिम बंगाल में खेला हो रही है|

अग्निमित्रा पॉल ने ये भी कहा कि उनके हाथ में ब्लड है| लोगों के खून से खेला करके उन्हें तसल्ली नहीं हुई है? अभी भी वो खेला करना चाहती हैं? खेला करते-करते वो अपने आप ही क्लीन बोल्ड हो जाएंगी| कुछ ही महीनों की बात है|

About Post Author