यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 दिन में 64 IAS तबादले, 25 जिलों के DM बदले

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिनों के भीतर व्यापक पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए शासन-प्रशासन में नई व्यवस्था लागू की है। इस बदलाव को राज्य में प्रशासनिक मजबूती और कार्यकुशलता बढ़ाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

ताजा आदेश में 24 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिनमें 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी शामिल हैं। इससे पहले रविवार को 40 अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें 15 जिलों के डीएम बदले गए थे। इस तरह बीते दो दिनों में कुल 64 आईएएस अधिकारियों और 25 जिलों के डीएम को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नए नियुक्तियों के तहत कई अहम जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व बदला गया है। अलीगढ़ में अविनाश कुमार, अयोध्या में शशांक त्रिपाठी और बाराबंकी में इशान प्रताप सिंह को जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा शासन स्तर पर भी कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

रविवार रात जारी सूची में 8 जिलों के कलेक्टरों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया, जबकि 7 अधिकारियों को पहली बार डीएम के रूप में नियुक्ति मिली। इनमें ब्रजेश कुमार को औरैया, आलोक यादव को शामली, अभिषेक गोयल को हमीरपुर, इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर, अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती, नितिन गौड़ को अमरोहा और सरनजीत कौर को रायबरेली का जिलाधिकारी बनाया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रहे इन तबादलों को प्रशासनिक कसावट और नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *