पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे महेंद्र सिंह धोनी !…BJP नेताओं के साथ की मुलाकात

KNEWS DESK- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं लेकिन इस बार धोनी की बीजेपी नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं| जो इस समय चर्चा का विषय बन चुकी हैं|

जानकारी के अनुसार, रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह और कांके के विधायक समरी लाल ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की| हालांकि यह मुलाकात महज संयोग बताई जा रही है लेकिन जो तस्वीरें सामने आईं उसे देखकर कई उम्मीदें लगाई जा रही हैं|

दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह के रांची आगमन के दौरान भाजपा नेता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे| महेंद्र सिंह धोनी भी उस समय एयरपोर्ट पर ही थे| ऐसे में ही तीनों नेताओं के साथ उनकी मुलाकात हो गई| भाजपा नेता के साथ धोनी की इस मुलाकात को देखकर लोगों का कहना है कि क्या धोनी राजनीति में आएंगे ? अब ये तस्वीरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं|

Dipak Prakash and MSD

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद उन्हें पॉलिटिक्स ज्वाइन करने का सबसे पहला ऑफर झारखंड बीजेपी इकाई की तरफ से दिया गया था| उस समय भाजपा नेता सांसद संजय सेठ ने कहा कि धोनी चाहेंगे तो उनसे रांची आने पर बात की जाएगी| उन्होंने कहा- धोनी की इच्छा पर ही सबकुछ निर्भर है| वहीं, उस समय कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने भी कहा था कि राजनीति में आने पर महेंद्र सिंह धोनी का स्वागत किया जाएगा| धोनी युवाओं के रोल मॉडल रहे हैं| लिहाजा उनको युवाओं को ही ध्यान में रखकर राजनीति करनी चाहिए|

About Post Author