महाराष्ट्र: अकोला शहर में हीटवेव अलर्ट के बीच धारा 144 लागू, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार

KNEWS DESK- महाराष्ट्र का अकोला पिछले दो दिन राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इस महीने दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान है।

लू को देखते हुए प्रशासन ने सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी है। साथ ही शहर में 31 मई तक धारा 144 लागू है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लोगों को सड़क किनारे ठेलों पर जूस पीते और गर्मी से बचने के लिए टोपी, छाते और दुपट्टे का इस्तेमाल करते देखा गया। ‘नौतपा’ या गर्मी के सबसे ज्यादा नौ दिन शुरू होने पर मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मई में देश में गर्मी के दिन ज्यादा होंगे। उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में औसत तापमान सामान्य से ज्यादा होगा।

अकोला निवासी ने कहा कि यहां 45 डिग्री से ऊपर तापमान जा चुका है और कल ही जिला अधिकारी महोदय ने एक सूचना जारी की है कि 144 लागू, बाहर निकलना मना है। क्योंकि धूप ही इतनी खतरनाक है यहां अकोला में, हिंदुस्तान में बाकी जगहों पर बरसात, स्नोफॉल इसकी चर्चा होती है लेकिन हमारे यहां पूरे महाराष्ट्र में जो चर्चा होती है, वो अकोला की धूप।

अकोला निवासी अख्तर ने कहा कि यहां पर रिकॉर्ड हो रहा है बढ़ती धूप का, जो कि काफी तकलीफ का विषय यहां पर होता जा रहा है। दोपहर के समय यहां पर कोई भी नजर नहीं आता। हर जगह सुनसान नजर आता है। तो मुझे यही कहना है लास्ट 10 से 12 साल से सबसे बड़ी समस्या रही है, वो धूप की रही है। यहां पर कोई न्यूज नहीं हो रहा आज तक की कहीं पेड़ लगाए जाए।

अकोला निवासी ने कहा कि यहां पर तापमान बढ़ता जा रहा है। अभी यहां पर 45 डिग्री सेल्सियस तापमान है। और बाहर नागरिकों को घूमना भी बहुत परेशानी महसूस कर रहे हैं हम यहां पर और अभी कलेक्टर साहब ने एक आवाहन किया है कि आप बाहर ना निकले। बाहर निकलते समय दुपट्टा या पानी की बोतल साथ में रखे।

ये भी पढ़ें-  कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता आईपीएल 2024 का खिताब, फाइनल मुकाबले में SRH को 8 विकेट से हराया

About Post Author