मध्यप्रदेश: समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, 20 नामों को किया शामिल

KNEWSDESK-  मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में सभी पार्टियों के नेता स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में  मध्यप्रदेश में सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में बीस नेताओं के नाम हैं। इसमें शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव डिंपल यादव सांसद रामगोपाल यादव, सांसद जया बच्चन के नाम शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कई प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। सबसे सुर्खियों वाली सीट बुधनी, जिससे सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव उम्मीदवार है। उस सीट पर समाजवादी पार्टी ने मिर्ची बाबा को टिकट दिया है। मिर्ची बाबा नामांकन भरने से पहले तहसील कार्यालय को दंडवत प्रणाम किया।

स्टार प्रचारक में इनको दी तरजीह 

प्रो. रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, मोहम्मद आजम खान, जया बच्चन सांसद राज्यसभा, शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव, डिंपल यादव सांसद मैनपुरी, स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय महासचिव, रामअचल राजभर, राष्ट्रीय महासचिव, बादशाह सिंह पूर्व मंत्री, मिठाईलाल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहब अम्बडकर वाहिनी सपा, व्यास जी गौड राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष सपा, धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद, चंद्रपाल सिंह यादव पूर्व सांसद, श्यामसुंदर सिंह यादव पूर्व एमएलसी, दीपनारायण सिंह यादव पूर्व विधायक, बैराग्यानंद जी (मिर्ची बाबा) पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त, रामायण सिंह पटेल पूर्व अध्यक्ष , डॉ सुनीलम पूर्व विधायक, आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-    Karwa Chauth 2023: शादी के बाद दलजीत कौर का पहला करवा चौथ, सौतेली बेटी के साथ मिलकर हाथों में लगाई मेहंदी

About Post Author