मध्य प्रदेश: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर से फिर हुई शुरू

KNEWS DESK- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर से फिर शुरू हुई। यात्रा मंगलवार को मध्य प्रदेश में राजगढ़ और शाजापुर जिलों से गुजरेगी और रात में उज्जैन रुकेगी।

राहुल दोपहर करीब दो बजे शहर के महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। सात मार्च को फिर से राजस्थान पहुंचने से पहले यात्रा उज्जैन से धार और रतलाम जाएगी। यात्रा शनिवार दोपहर को राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश पहुंची थी।

कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम जिलों से होकर गुजरेगी। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुंबई में खत्म होगी।

ये भी पढ़ें-   उत्तराखंड: सीएम धामी ने की ITBP के रेजिंग डे कार्यक्रम में शिरकत, जवानों के साथ किया रात्रिभोज

About Post Author