मध्य प्रदेश: पूर्व सीएम दिग्विजय पर इंदौर में मुकदमा हुआ दर्ज

KNEWS DESK… मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर पुलिस ने RSS पर टिप्पणी करने के बाद मामला दर्ज किया है। इंदौर के थाना तुकोगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ IPC की धारा 153A, 469,504 और 505 को तहत मामला दर्ज किया गया है। मामलें में पुलिस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

दरअसल आपको बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीते दिन सोशल मीडिया पर द्वितीय संरसंग के संचालक माधव सदाशिव रवि गोलवलकर तस्वीर शेयर कर गलत और अनर्गल पोस्ट प्रसारित किया था। इस बारे में जब RSS को पता चला तो, भोपाल पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर भोपाल के इंदौर में दिग्विजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। गौरबतल हो कि दिग्विजय आगे भी कई बार बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ टिप्पणियां कर चुके हैं।

वकील राजेश जोशी ने मामला करवाया दर्ज

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को ट्वीट किए गए एक पोस्ट में लिखा है कि ने गोलवलकर की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए लिखा कि गोलवलकर कथित तौर पर अंग्रेजों के गुलाम थे और अंग्रेजों की गुलामी के लिए हमेशा तैयार रहते थे। इसके साथ साथ वह दलितों-पिछड़ों और मुसलमानों को मिलने वाले अधिकार का भी विरोध करते थे। इस पोस्ट के बाद भाजपा और RSS दिग्विजय का जमकर विरोध किया। मिली जानकारी के अनुसार दर्ज केस की शिकायत इंदौर के रहने वाले एक वकील राजेश जोशी ने दी थी।

About Post Author