LPU हिंसा मामला हाईकोर्ट पहुंचा, पंजाब सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

KNEWS DESK- पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि घटना के बाद अब तक क्या कार्रवाई की गई है। साथ ही हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि LPU पंजाब की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है और यह नेशनल हाईवे पर स्थित है। याचिकाकर्ता ने यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को गंभीर मामला बताते हुए इसे सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा भी बताया।

हाईकोर्ट ने मामले में राज्य सरकार से अब तक की कार्रवाई का पूरा विवरण मांगा है। कोर्ट यह भी जानना चाहता है कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और मामले में जांच किस स्तर तक पहुंची है। फिलहाल हाईकोर्ट की ओर से पंजाब सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की सुनवाई और कार्रवाई तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *