लोकसभा चुनाव: सुनीता केजरीवाल आज पूर्वी दिल्ली में AAP के लिए करेंगी रोड शो, आतिशी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली-  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल शनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो के साथ अपना अभियान शुरू करेंगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि सुनीता केजरीवाल दिल्ली के लोगों से आम आदमी पार्टी के लिए वोट और आशीर्वाद मांगेंगी। आतिशी ने कहा कि वो दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। वो शनिवार को पूर्वी दिल्ली में पहला रोड शो करेंगी और फिर रविवार को पश्चिमी दिल्ली में एक और रोड शो करेंगी।

सुनीता केजरीवाल एएपी के प्रचार अभियान को रफ्तार देने के लिए बड़ी भूमिका निभा रही हैं। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ा दी गई है। दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही एएपी ने पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

21 मार्च को मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद से सुनीता केजरीवाल अपने पति और पार्टी नेताओं के बीच बातचीत के एक चैनल के रूप में काम कर रहीं हैं। उन्होंने अब तक तीन डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग की हैं, जो मुख्य रूप से लोगों और दिल्ली कैबिनेट मंत्रियों तक मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचाने के लिए था।

ये भी पढ़ें-   पश्चिम बंगाल: CBI की रेड पर भड़की TMC, चुनाव आयोग से की शिकायत

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.