लोकसभा चुनाव 2024: मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 59.63% हुई वोटिंग

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 13 मई यानी आज जारी है| मध्यप्रदेश की 8 सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा पर वोटिंग सुबह 7 बजे से हो रही है, जो शाम 6 बके तक चलेगी| चुनाव मैदान में 5 महिला समेत कुल 74 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं| वहीं 3 बजे तक मतदान प्रतिशत सामने आ गए हैं|

मध्यप्रदेश में 3 बजे तक 59.63% हुई वोटिंग 

मध्यप्रदेश की 8 सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा पर 3 बजे तक 59.63% फीसदी मतदान हुआ| चुनावी मैदान में 74 उम्मीदवार हैं| इन 8 सीटों पर वोटिंग कराने के लिए कुल 18007 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं| इंदौर में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं| मैदान में डटे 74 प्रत्याशियों का फैसला 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता कर रहे हैं| ये तब है, जब कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है|

8 सीटों पर 1 बजे तक हुआ मतदान 

देवास –  63.08%
धार –  60.18%
इंदौर –  48.4%
खंडवा –  59.87%
खरगौन – 63.84%
मंदसौर – 61.58%
रतलाम – 62.78%
उज्जैन – 60.83%

बता दें कि चौथे चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान वोटर्स 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसका परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –  लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड की 4 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 56.42% हुई वोटिंग

About Post Author