लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड की 4 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 56.42% हुई वोटिंग

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। वहीं झारखंड में पहले चरण की वोटिंग हो रही है| जिसमें राज्य की 4 सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू पर वोट डाले जा रहे हैं| मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो कर शाम 6 बजे तक चलेगी| चुनाव मैदान में 45 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं|

झारखंड में 3 बजे तक 56.42% हुई वोटिंग 

झारखंड की 4 सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू पर दोपहर 3 बजे तक 56.42% मतदान हुआ| वहीं चुनाव अधिकारियों ने कहा कि झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा उपायों के बीच मतदान शुरू हुआ, जो पूर्वी राज्य में पहले फेज का चुनाव है। सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू सीटों पर वोटिंग हो रही है| इनमें से सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी एसटी-आरक्षित हैं, और पलामू अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है| केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें लोहरदगा में सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार हैं, इसके बाद सिंहभूम (14), पलामू (नौ), और खूंटी (सात) हैं।जिनकी किस्मत का फैसला 64.37 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे|

4 सीटों पर हुआ मतदान

सिंहभूम – 57.62%

खूंटी – 59.97%

लोहरदगा – 56.72%

पलामू – 53.35%

चौथे चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान वोटर्स 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसका परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 66.05% हुई वोटिंग

About Post Author