लोकसभा चुनाव 2024: मध्यप्रदेश में तीसरे चरण पर वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 44.67% हुआ मतदान

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज जारी है| मध्यप्रदेश की 9 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल पर मतदान हो रहा है| चुनाव मैदान में 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी| वहीं दोपहर 1 बजे तक के नतीजे आ गए हैं|

मध्यप्रदेश में दोपहर 1 बजे तक हुई वोटिंग 

मध्यप्रदेश की 9 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल पर दोपहर 1 बजे तक 44.67% फीसदी मतदान हुआ| चुनावी मैदान में 127 उम्मीदवार हैं| जिनकी किस्मत इन सीटों के 1 करोड़ 77 लाख मतदाता लिखेंगे| वहीं तीसरे चरण में इन सीटों में से सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपाल लोकसभा से हैं| यहां करीब 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, और अपना भाग्य आजमा रहे हैं|

मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर मतदान 

बैतूल  – 48.26 %

भिंड़  – 37.37 %

भोपाल  – 40.41 %

गुना  – 49.93 %

ग्वालियर  – 41.18 %

मुरैना  – 39.24 %

राजगढ़  – 52.60 %

सागर  – 44.32 %

विदिशा  – 50.46 %

आपको बता दें कि देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है| तीसरे चरण में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं| जो आपकी किस्मत आजमा रहे हैं| जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में तीसरे चरण की वोटिंग जारी, 1 बजे तक 36.69% हुआ मतदान

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.