लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में तीसरे चरण की वोटिंग जारी, 1 बजे तक 36.69% हुआ मतदान

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई यानी आज सुबह 7 बजे से जारी है| बता दें कि 10 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग आज हो रही है| वहीं बिहार में संसदीय चुनाव के तीसरे चरण में पांच सीटों पर मतदान हो रहा है| चुनाव आयोग ने 1 बजे तक के मतदान आंकड़ें भी जारी कर दिए हैं|

बिहार की 5 सीटों पर 1 बजे तक 36.69 प्रतिशत हुआ मतदान 

अररिया- 37.09%

झंझारपुर- 34.94%

सुपौल- 38.58%

मधेपुरा- 36.84%

खगड़िया- 36.02%

आपको बता दें कि बिहार में लगभग 120 महिलाओं सहित 1,300 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं| 8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.