लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण के लिए मतदान जारी, 5 बजे तक की वोटिंग में पश्चिम बंगाल सबसे आगे

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान कराया जा रहा है। तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है, तो वहीं चौथे चरण का मतदान 13 मई यानी आज सुबह 7 बजे से जारी है| बता दें कि चौथे चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है| इस दौरान वोटर्स 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसका परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा।

इन सीटों पर 5 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान-

आंध्र प्रदेश – 68.04%

बिहार – 54.14%

J&K – 35.75%

झारखण्ड – 63.14%

मध्य प्रदेश – 68.01%

महाराष्ट्र – 52.49%

ओड़िशा – 62.96%

तेलेंगाना – 61.16%

उत्तर प्रदेश – 56.35%

पश्चिम बंगाल – 75.66%

यह भी पढ़ें –  लोकसभा चुनाव 2024: तेलंगाना की 17 सीटों पर सुबह से मतदान जारी, फिल्म निर्देशक एस.एस.राजामौली, अभिनेता जूनियर NTR और अल्लू अर्जुन ने डाला वोट

About Post Author