लोकसभा चुनाव 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ओडिशा में करेंगे चुनावी रैली

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए सभी राजनैतिक दलों ने कमर कस ली है | चुनाव प्रचार को लेकर आज मुंबई में पीएम मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं| वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को ओडिशा में अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज चुनावी कार्यक्रम 

बता दें कि पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आज चुनावी कार्यक्रम है| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तीन राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का चुनावी दौरा करेंगे| वही अमित शाह एक रोड शो और दो सार्वजनिक बैठकें करेंगे| अस्का लोकसभा क्षेत्र में दोपहर करीब दो बजे उनकी चुनावी जनसभा होगी। इसके बाद शाह कटक में शाम करीब 5.30 बजे रोड शो करेंगे।

jammu Lok Sabha Election 2024 amit-shah Rally Latest news updatesदो सार्वजनिक बैठकों को अमित शाह करेंगे संबोधित 

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि अमित शाह भुवनेश्वर पहुंचने के बाद शाम को एक रोड शो में भाग लेने के लिए कटक आने से पहले अस्का लोकसभा सीट के तहत सोरदा और कंधमाल संसदीय क्षेत्र के तहत बौध में दो सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करेंगे।

 राहुल गांधी ओडिशा में करेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ओडिशा के बोलांगीर में चुनावी दौरे पर रहेंगे | जहां राहुल गांधी एक बाइक रैली में शामिल होंगे और एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

ओडिशा में चुनाव: राहुल गांधी इस तारीख को बलांगीर में प्रचार करेंगे | Election In Odisha: Rahul Gandhi To Campaign In Balangir On This Dateदोनों ही चुनावों के नतीजे 4 जून आयेंगे 

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं | ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं, जिन पर 13 मई,  20 मई,  25 मई,  1 जून को चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण  में चुनाव होगा। राज्य में विधानसभा की 147 सीटों के लिए भी 13 मई से 1 जून के बीच मतदान होगा। दोनों ही चुनावों के नतीजे 4 जून को घोषित किये जाएंगे |

About Post Author