रश्मिका मंदाना ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- ‘अब देश सही रास्ते पर जा रहा है…’

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अटल- बिहारी वाजपेयी सेवरी- न्हावा शेवा अटल सेतु के बारे में बात की, जिसका उद्घाटन जनवरी में पीएम मोदी ने किया| साथ ही रश्मिका ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की|

रश्मिका मंदाना ने अटल सेतु को लेकर कहा कि दो घंटे का सफ़र 20 मिनट में तय किया जा सकता है| ऐसा सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा| किसने सोचा था कि ऐसा भी संभव होगा| आज नवी मुंबई से मुंबई तक, गोवा से मुंबई तक और बेंगलुरु से मुंबई तक, जब सभी यात्राएं इतनी आसानी से और इतने अद्भुत बुनियादी ढांचे के साथ की गईं, तो यह मुझे गौरान्वित करता है| मुझे लगता है कि अब कम से कम भारत कहीं रुक नहीं रहा है|

Special Conversation with Rashmika Mandanna| Danik Bhaskar | अपने ड्रीम रोल  पर रश्मिका मंदाना बोलीं: मौका मिला तो साउथ एक्ट्रेस सौंदर्य का किरदार बड़े  पर्दे पर निभाना ...

एक्ट्रेस ने पीएम मोदी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा- अब देश के विकास को देखें, पिछले 10 सालों में यह बहुत शानदार है कि देश कैसे विकसित हुआ है| हमारे देश में बुनियादी ढांचा, सड़क योजना सब बिल्कुल शानदार है| मुझे लगता है, ये हमारा समय है| मुझे पता चला कि यह सब वर्षों में किया गया| उन्होंने आगे कहा- युवा भारत इतनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है| युवा अब बहुत जिम्मेदार हो रहे हैं और आप जो भी कहते हैं, उससे प्रभावित नहीं हो रहे हैं| अब देश सही रास्ते पर जा रहा है|

About Post Author