लोकसभा चुनाव 2024: छठवें चरण में इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की 58 सीटों पर होगा मतदान, देखें लिस्ट…

KNEWS DESK- देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं। पांच चरणों के मतदान कराए जा चुके हैं और 6वें चरण का मतदान 25 मई को होना है। इस फेज में 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान होगा।  इन 58 सीटों पर 889 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में राजधानी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इतना ही नहीं दिल्ली से सटे हरियाणा की सभी सीटों पर भी इस चरण में सियासी दलों की परीक्षा होनी है।

छठवें चरण में इन सीटों पर मतदान-

दिल्ली- (7)

चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली।

उत्तरप्रदेश- (14)

सुल्तानपुर, श्रावस्ती, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, डुमरियागंज, बस्ती, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, जौनपुर, भदोही, लालगंज, मछलीशहर और आजमगढ़ संसदीय सीट के अलावा बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। यहां मतदान सुबह सात से छह बजे तक होगा। कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

बिहार- (8)

पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, वाल्मीकिनगर, शिवहर, सिवान, वैशाली, महाराजगंज और गोपालगंज में वोटिंग होनी है। यहां कुल प्रत्याशी 86 हैं।

जम्मू कश्मीर

यहां अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे चरण में वोटिंग होनी थी, लेकिन मौसम ठीक न होने के चलते इसका चुनाव अब छठवें चरण में संपन्न होंगे।

हरियाणा (10)

हरियाणा की सभी सीटों पर एक साथ चुनाव हो जाएंगे जो कि 25 मई को है। हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं और कुल 223 प्रत्याशी हरियाणा से उतरे हैं।

ओडिशा(6)

यहां कुल 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें शामिल हैं क्योंझार, संबलपुर, कटक, ढेंकानाल, पुरी, भुवनेश्वर।

पश्चिम बंगाल(8)

बंगाल में कुल 8 सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी। ये सीटें हैं घाटल, तामलुक, कांथी, पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, बंकुरा, बिशनुपुर। कुल 79 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं।

झारखंड(4)

रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर लोकसभा साटों पर चुनाव होंगे और कुल 93 प्रत्याशी खड़े हैं।

ये भी पढ़ें-  उत्तराखंड: खाई में गिरा निर्माण सामग्री से लदा कैंटर, चालक की मौत

About Post Author