लोकसभा चुनाव 2024: प्रथम चरण का मतदान ख़त्म, तमिलनाडु में शाम 5 बजे तक हुआ 62.08 प्रतिशत मतदान

KNEWS DESK – तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण का मतदान के लिए सभी 39 सीटों पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतदान 6 बजे ख़त्म हो गया है | जिसके नतीजे चार जून को घोषित किये जाएंगे | लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज वोट डाले जा चुके हैं| चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता हैं जिनमें से 65.67 प्रतिशत नए मतदाता हैं |

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं| वहीं लोकसभा चुनाव के 5 बजे तक के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं|

शाम 5 बजे तक 62.02 प्रतिशत हुआ मतदान

आपको बता दें आज सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहा जो कि शाम 6 बजे तक जारी रहा। वोटिंग के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बता दें कि  21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान अब खत्म हो चुका है | वहीं  चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गये आकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 9.25 फीसदी मतदान, 11 बजे तक 23.72 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 39.43 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 50.80प्रतिशत और शाम 5 बजे तक 62.02 मतदान हो चुका है |

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी 

राज्य भर में फैले 39 निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकांश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान कार्य 5 बजे खत्म हो चुका है। मतदान करने वालों में कई राजनैतिक दलों के नेता, वरिष्ट नेता, केंद्रीयमंत्री, मुख्यमंत्री और नेता अभिनेता भी शामिल हो रहें हैं |

यह भी पढ़ें:तमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम सहित अन्य नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की वोट करने की अपील

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.