लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में 5 बजे तक 54.14% हुआ मतदान, जानें अपडेट

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 का चौथा चरण 13 मई सोमवार यानी आज है। बता दें कि तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। चौथे चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान जारी है। चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है| वहीं अब चुनाव आयोग ने 5 बजे तक के मतदान आंकड़ें भी जारी कर दिए हैं|

बिहार की 5 सीटों पर 5 बजे तक 45.23 प्रतिशत हुआ मतदान

दरभंगा-  54.28%

उजियारपुर- 54.93%

समस्तीपुर- 56.36%

बेगूसराय- 54.08%

मुंगेर-  51.44%

आपको बता दें कि बिहार की इन पांच लोकसभा सीटों पर दो केंद्रीय मंत्रियों समेत 55 उम्मीदवार मैदान में हैं| लगभग 95.85 लाख मतदाता 5,398 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं| वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगुसराय से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला सीपीआई के अवधेश राय से है। मालूम हो कि गिरिराज सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बेगुसराय से पूर्व जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हराया था|

About Post Author