लोकसभा चुनाव 2024: अरुणाचल प्रदेश में 3 बजे तक 53.02% तो सिक्किम में 52.72% हुआ मतदान, जानें अपडेट

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है| सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा| देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान लगातार जारी है| हालांकि, आज अरुणाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटों के अलावा 50 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान शुरू हुआ है| वहीं सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों और एकमात्र लोकसभा सीट के लिए भी वोटिंग शुरू हुई है| दोनों राज्यों में शाम 6 बजे तक वोटिंग की जाएगी|

वहीं अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के 3 बजे तक के आंकड़ें भी सामने आ गये हैं| अरुणाचल प्रदेश में 3 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 53.02% मतदान हुआ है| अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों (अरुणाचल प्रदेश पूर्व, अरुणाचल प्रदेश पश्चिम) पर वोटिंग हो रही है|

वहीं सिक्किम में 3 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 52.72% प्रतिशत वोटिंग हुई है|

आपको बता दें कि सिक्किम में 4.64 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे| 573 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी है, जिसमें 88 शहरी और 485 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं| वहीं 2019 में अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने ही जीत हासिल की थी| यहां से किरेन रिजिजू ने जीत दर्ज की थी, जो इस समय सरकार में केन्द्रीय मंत्री हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.