लोकसभा चुनाव 2024: जम्मू कश्मीर में 11 बजे तक 22.60% हुआ मतदान, जानें अपडेट

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुक्रवार यानि आज सुबह से शुरू हो चुकी है| जम्मू- कश्मीर के उधमपुर में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे खत्म होगा| वहीं वोटिंग के 11 बजे तक के आंकड़ें भी सामने आ गये हैं|

जम्मू कश्मीर में 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान-

जम्मू-कश्मीर में 11 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 22.60% मतदान हुआ है|

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर संसदीय क्षेत्र में आज 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग हो रही है| यहां 8.45 लाख पुरुष और 7.77 लाख महिला वोटर हैं| कुल मतदाताओं में लगभग 23637 विकलांग शामिल हैं| इसके अलावा 100 साल से अधिक उम्र के 403 वोटर भी शामिल हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.