कर्नाटक विधानसभा चुनाव: सोनिया गांधी ने चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित

कर्नाटक विधानसभा चुनाव, हुबली।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जनसभा को  सम्बोधित किया।रैली को सम्बोधित करते सोनिया गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना।

दरअसल आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां पुर जोर ताकत लगाए हुए हैं फिर चाहें सत्ताधारी पार्टी भाजपा हो या फिर कांग्रेस, स्थानीय राजनीतिक पार्टियां। इसी कड़ी में आज में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए रैली करने के लिए कर्नाटक के हुबली पहुंची जहां से उन्होनें चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया, जिस दौरान सोनिया गांधी ने पार्टी के मतदान करने अपील की।जनसभा को सम्बोधित करते हुए सोनिया गांधी ने भाजपा तंज कसते हुए कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को अपनी जेब में समझती है। डकैती डालना उनका धंधा हो गया है।

सोनिया गांधी ने कर्नाटक की जनता याद दिलाए पुराने दिन 

कांग्रस नेता सोनिया गांधी ने कहा, “कांग्रेस के इतिहास में कर्नाटक का खास स्थान है। 1978 में इंदिरा गांधी खुद पर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहीं थी तो चिकमंगलुर के लोगों ने उनका पूरा साथ दिया था। 24 साल पहले पहली बार मैं लोकसभा का चुनाव लड़ी तो बेल्लारी के लोगों का विश्वास और समर्थन मिला।

 भाजपा को नहीं है संसद की परवाह:सोनिया गांधी

रैली को सम्बोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा “क्या आपको नहीं लगता कि आज जो सत्ता में बैठे हैं डकैती डालना ही उनका धंधा हो गया है। 2018 में आपने इन्हें सत्ता नहीं सौंपी, लेकिन इन्होंने डकैती डालकर सत्ता हथिया ली। इसके बाद उनकी 40 फीसदी सरकार आपको लूटने लग गई। इनके नेता इतने घमंड में आ गए हैं कि ना किसी सवाल का जवाब देते हैं और न किसी पत्र का। उन्हें संसद की कोई परवाह नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को वे अपनी जेब में समझते हैं।”

कर्नाटक के लोग नहीं हैं डरपोक

उन्होनें कहा कि “कर्नाटक के लोग डरपोक और लालची नहीं हैं कि आप उन्हें फुसला लें। कर्नाटक के लोग 10 मई को आपको बताएंगे कि वे किस मिट्टी से बने हैं। आज इन्हें ये बताने का मौका आ गया है, कि लाखों किसानों और दूध उत्पादकों की अनदेखी कर नंदनी जैसी अच्छी संस्था पर डकैती डालने का इनका षड्यंत्र यहां कामयाब होने वाला नहीं है।”

भाजपा पर कसा तंज

कर्नाटक की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा, “पिछले साढ़े तीन साल में कर्नाटक को जिन परिस्थितियों में पहुंचाया गया है वह आपके सामने है। इस बदहाली को दूर करने की शपथ आज आपको लेनी है। आप बताएं कि किसपर भरोसा करेंगे। चंद लोगों को फायदा पहुंचाने वालों पर या सभी के उत्थान के लिए संघर्ष करने वालों पर।”

सोनिया गांधी ने कहा कि नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयानों का हवाला देते हुए कहा, आज हालत यह है कि ये खुलेआम धमकी देते हैं। ये कहते हैं कि अगर ये नहीं जीते तो कर्नाटक को मोदी जी का आशीर्वाद नहीं मिलेगा। यह कहते हैं कि अगर भाजपा नहीं जीती, तो दंगा हो जाएगा। आप कर्नाटक के लोगों को इतना विवश और लाचार नहीं समझें।

About Post Author