कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख़ घोषित, पहली बार बुधवार को होगा चुनाव

KNEWS DESK, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं| इस बार मतदान शनिवार या रविवार को नहीं बुधवार को रखा गया है| ऐसा नहीं है कि यूं ही इस दिन को सेलेक्ट किया हो| इसके पीछे चुनाव आयोग का पूरी योजना है|

आपको बता दें कि दक्षिण भारत की राजनीति का एंट्री गेट है कर्नाटक| बीजेपी साउथ इंडिया में पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है| चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव तारीख का ऐलान कर दिया है| कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग होगी| इस दिन बुधवार पड़ेगा| पहले देखा जाता था कि “वोटिंग शनिवार या रविवार को होती थी लोग वीकेंड में बाहर निकल जाते थे|” इसके कारण वोटिंग परसेंट भी घट जाता था|

कर्नाटक चुनाव की तारीख का ऐलान करने के बाद सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि “सोच समझकर ही बुधवार को चुनाव कराने का फैसला किया गया है|” इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि “वीकेंड में लोग छुट्टी पर जाते हैं|” चुनावों के दौरान जिन भी इलाकों में वोटिंग होती है वहां पर छुट्टी घोषित की जाती है| चाहे वो सरकारी कर्मचारी हो या प्राइवेट| चुनाव आयोग चाहता है कि “ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करे इसलिए छुट्टी दी जाती है| जिले में बाकायदा डीएम इसका आदेश जारी करता है|

कर्नाटक में अभी बीजेपी की सरकार है| लेकिन ये चुनाव कांटे की टक्कर वाले होंगे| बीजेपी किसी कीमत पर नहीं चाहेगी कि “2024 आम चुनावों से पहले इस बड़े राज्य की सत्ता से हाथ धोना पड़े|” वहीं कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है सत्ता में वापसी के लिए, कांग्रेस के लिए भी राह आसान नहीं होगा| क्योंकि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बीच मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं|

दरअसल, सीएम पद पर डीके शिवकुमार काबिज होना चाहते हैं| लेकिन सिद्धारमैया ऐसा होने नहीं देंगे| कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी दोनों नेताओं का टशन देखने को मिला था| दोनों नेता राहुल गांधी के सामने अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन की तैयारियां कर रहे थे|

About Post Author