जयराम रमेश ने UP पुलिस परीक्षा निरस्त होने पर दी प्रतिक्रिया, राहुल गांधी की न्याय यात्रा को दिया यूपी ‘पेपर लीक’ पर कार्रवाई का श्रेय

KNEWS DESK- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने UP पुलिस परीक्षा निरस्त होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी| उन्होंने कहा कि कथित पेपर लीक के कारण उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने का श्रेय राहुल गांधी को जाता है, जिन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान यह मुद्दा उठाया था| बता दें, यूपी सरकार ने शनिवार को पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया|

कांग्रेस महासचिव ने मुरादाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, पुलिस कर्मियों की परीक्षा को लेकर जो पेपर लीक हुआ था, जिसमें लगभग 60,000 पदों के लिए 50 लाख युवाओं ने परीक्षा दी थी, यह पेपर लीक हुआ था| छात्रों और छात्र संगठनों ने हंगामा किया था| इसे लेकर उनकी चिंताएं हैं| यह सिर्फ एक उदाहरण है| सभी पेपर यूपी में लीक होते हैं| भारत में पेपर लीक के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है|

Bharat Jodo Nyay Yatra: झारखंड में 13 जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, आठ जिलों में होगा प्रवास - Bharat Jodo Nyay Yatra Rahul Gandhi Nyay Yatra will pass

उन्होंने कहा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में उठाए गए (यूपी) पेपर लीक मुद्दे का असर देखा गया है| परीक्षा रद्द कर दी गई हैं, जो लोग यात्रा पर सवाल उठाते हैं, उनके पास अब जवाब है| यात्रा के द्वारा सभी को न्याय प्रदान करना जारी रहेगा|

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिन कहा था कि पुलिस भर्तियों में कथित पेपर लीक के खिलाफ युवा लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक सड़कों पर उतर आए हैं, जबकि पीएम मोदी वाराणसी में उन्हें ‘गुमराह’ कर रहे हैं| वहीं प्रियंका गांधी ने यह भी मांग की कि आरक्षण में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाए और युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए उन्हें सभी परीक्षा फॉर्म मुफ्त में उपलब्ध कराए जाने चाहिए|

About Post Author