‘सब प्री प्लान था, हमें अंधेरे में रखा गया’, कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

KNEWS DESK- बीते दिन यानी 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आपको बता दें कि महागठबंधन से अलग होने और एनडीए में शामिल होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि यह सब ‘पूर्व नियोजित’ था। उन्होंने जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार पर इंडिया गठबंधन के दलों को अंधेरे में रखने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जेडीयू और बीजेपी ने मिलकर इंडिया गुट को तोड़ने की ‘योजना बनाई’ थी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के फैसले जल्दबाजी में नहीं लिए जा सकते। इससे पता चलता है कि यह सब पूर्व नियोजित था। इंडिया गठबंधन को तोड़ने के लिए बीजेपी-जेडीयू ने यह सब योजना बनाई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमें और लालू यादव को अंधेरे में रखा। जेडीयू नेता नीतीश कुमार का लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ अपना गठबंधन खत्म करने का कदम लोकसभा चुनावों में दुर्जेय बीजेपी से मुकाबला करने से कुछ महीने पहले इंडिया गुट के लिए एक बड़ा झटका है।

नीतीश कुमार के नौ टर्न-

1994- लालू यादव की जनता दल से अलग हुए

1994- जॉर्ज फर्नांडिस के साथ समता पार्टी बनाई

2003- समता पार्टी का JDU में विलय हो गया

2005- 2013 तक BJP- JDU की सरकार चलाई

2014- BJP से गठबंधन तोड़कर RJD से हाथ मिलाया

2015- 2015 का चुनाव RJD- कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा

2017- RJD से गठबंधन तोड़कर BJP से हाथ मिलाया

2022- फिर BJP से गठबंधन तोड़कर RJD से हाथ मिलाया

2024- फिर RJD का साथ छोड़कर BJP के साथ चले गए

ये भी पढ़ें-  सीएम बनने के बाद सामने आई नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘जहां थे वहीं आ गए…’, JP नड्डा ने भी किया रिएक्ट

About Post Author