KNEWS DESK- इज़राइल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाने वाले हमलों के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और देश की सेना को बधाई दी है।
कैट्ज़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “जिसने इज़राइल को खत्म करने का काम किया, वह खत्म हो गया। इंसाफ हुआ है और बुराई की धुरी को करारा झटका लगा है।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि इज़राइल पूरी ताकत से अपने ऑपरेशन्स जारी रखेगा और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इज़राइल की यह प्रतिक्रिया खामेनेई की मौत के बाद क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकती है। कैट्ज़ के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष पर टिकी हैं।