Hindi Diwas: हिंदी दिवस के अवसर पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

KNEWS DESK- आज 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है| हिंदी भारत की राज्य भाषाओं में से एक है| इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए ट्विट कर शुभकामनाएं दी हैं|

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,मेरे सभी परिवारजनों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| मेरी कामना है कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी|

इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हिंदी दिवस पर शुभकामना संदेश दिया है| उन्होंने भी ट्वीट करते हुए कहा, भाषा, भाव से बनती है| सभी भाषाएं ख़ूबसूरत हैं और उनका आपसी ताल-मेल ही हमारे देश की विविधता और संस्कृति को दर्शाता है| आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं|

गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया और कहा कि राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है| हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है| मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है| हिंदी के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूं| सभी को ‘हिंदी दिवस’ की शुभकामनाएं|

बोजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिंदी, हमारे विविधतापूर्ण समाज को एकसूत्र में पिरोने के साथ हमारी भावनाओं की प्रबल संवाहक है| शास्त्र, साहित्य के माध्यम से अभिव्यक्त होकर राष्ट्र के उत्कर्ष में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है| ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं| हम सभी राजभाषा हिंदी सहित देश की समस्त समृद्ध भाषाओं के उत्कर्ष का संकल्प लें|

About Post Author