Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर के बाद भाजपा आगे, जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट पीछे

KNEWS DESK – हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज मतगणना शुरू हो गई है, जिसमें 90 सीटों के नतीजे तय होंगे। सुबह 8 बजे से गणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और चुनाव अधिकारी सुबह 5 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मौजूद हैं|

विनेश फोगाट पीछे 

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा 38 सीटों पर, कांग्रेस 36 सीटों पर, इनेलो एक सीट पर और बीएसपी एक सीट पर आगे हैं। दोनों दलों के संभावित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार – भाजपा के नायब सिंह सैनी और कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा – अपनी-अपनी सीटों पर ठीक-ठाक मतों से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट पीछे चल रही हैं, जबकि भाजपा के योगेश बैरागी ने आगे बढ़त बना रखी है। दोनों के बीच 2128 वोटों का अंतर है। इसके अलावा, कैथल विधानसभा सीट से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला भी पीछे चल रहे हैं।

Haryana Assembly Elections 2024 Live Updates: Counting of votes begins - The Statesman

कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी

हाल ही में आए एग्जिट पोल ने कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की थी, जिसमें 67.90% मतदान दर्ज किया गया था। हालांकि, भाजपा ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार हरियाणा में सत्ता में लौटेगी। इस चुनाव में भाजपा का मुख्य लक्ष्य अपनी स्थिति को मजबूत करना है, जबकि कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.