रामगढ़ में शूटर को गिरफ्तार करने गई ATS टीम पर हुई गोलीबारी, DSP समेत 1 जवान घायल

KNEWS DESK… झारखंड जेल में बंद अमन साहू के गिरोह ने ATS के DSP नीरज कुमार और उनके एक साथी सिपाही  को गोली मार दी है। जिसके चलते दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल आपको बता दें कि  DSP नीरज कुमार अमन साहू के गिरोह को गिरफ्तार करने गए हुए थे। उसी दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना सोमवार की रात यानी 17 जुलाई रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के टेरपा में हुई। जानकारी के अन्सार, ATS से DSP नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम अमन साहू गिरोह के शूटर को गिरफ्तार करने गई थी। पतरातू थाना क्षेत्र के टेरपा में अमन साहू गिरोह के साथ मुठभेड़ में ATS के DSP नीरज कुमार और एक जवान को गोली लग गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। DSP नीरज कुमार को पेट में गोली लगी है, जबकि सोनू साव को जांघ में गोली लगने की खबर सामने आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का इलाज चल रहा है। दरअसल, अपराधियों ने एटीएस टीम को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

दुमका जेल में है बंद

ATS को जानकारी मिली थी कि अमन साहू गिरोह के कुछ शूटर पतरातू में हैं। जिसके बाद पुलिस अपराधियों के आखिरी लोकेशन पता की और सर्च ऑपरेशन में ATS की एक टीम नीरज कुमार के नेतृत्व में पतरातू पहुंच गई थी। गोलीबारी की सूचना जैसे ही DSP को मिली, कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अमन साहू फिलहाल दुमका जेल में बंद है। इससे पहले अमन की ओर से कोयला कारोबारियों को धमकी देने की खबरें भी आई थीं। व्यवसायियों ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो उन्हें दूसरे शहर में काम करने जाना पड़ेगा।

About Post Author