वॉशिंगटन में ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला

KNEWS DESK- अमेरिका की राजधानी वॉशिगंटन डीसी में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब Hilton Hotel में अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्रकारों के साथ आयोजित डिनर में मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही गोलियों की आवाज गूंजी, पूरे हॉल में भगदड़ मच गई। मेहमान अपनी जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिपने लगे, जबकि होटल स्टाफ बाहर की ओर भागता दिखाई दिया। हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। United States Secret Service ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह घटना White House Correspondents’ Dinner के दौरान हुई, जहां फर्स्ट लेडी Melania Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ट्रंप की स्पीच से ठीक पहले यह फायरिंग शुरू हो गई।

घटना के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फायरिंग के समय ट्रंप मंच पर थे और उन्होंने तुरंत झुककर खुद को सुरक्षित करने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेरकर वहां से बाहर निकाला। इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी और बहादुरी से काम किया। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख लोग सुरक्षित हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और इसे जल्द ही दोबारा आयोजित किया जाएगा। वहीं, उन्होंने घोषणा की कि वे कुछ समय बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *