बंगाल में हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री, TMC ने दिखाए पोस्टर, बोले- बंगाल में दीदी काफी

KNEWS DESK- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने पश्चिम बंगाल में एंट्री ले ली है। राहुल गांधी की यात्रा के बंगाल में प्रवेश करने के बाद कूच बिहार में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफिले को पोस्टर दिखाए, जिसमें लिखा था बंगाल में दीदी काफी हैं। मालूम हो कि TMC और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत सहयोगी हैं, लेकिन बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खटास भरी खबरें आती रही हैं।

कूच बिहार में रैली फिर अलीपुरद्वार में होगा भारत जोड़ो यात्रा का हॉल्ट

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 9 बजे कूच बिहार से पश्चिम बंगाल में दाखिल हो चुकी है। यहां सवा 11 बजे राहुल गांधी की सभा हुई, जिसके बाद दोपहर में कूच बिहार में ही यात्रा विश्राम करेगी। आज यानी गुरुवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हॉल्ट अलीपुरद्वार जिले में होगा।

बंगाल में राहुल गांधी की यात्रा से होगा इंडिया गठबंधन की मजबूती का परीक्षण?

आगामी लोकसभा चुनावों के लिहाज से विपक्षी इंडिया गठबंधन के लिए पश्चिम बंगाल एक मजबूत किला है। यहां तृणमूल कांग्रेस पार्टी सत्ता में है और ये दल इंडिया गठबंधन की एक मजबूत कड़ी भी है। हालांकि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच बंगाल सीट बंटवारे पर पेच अभी भी फंसा हुआ है। ऐसे में इस लिहाज से भी राहुल गांधी की यात्रा पर विशेष नजर होगी। राहुल गांधी के संबोधन और बंगाल में उठाए जाने वाले मुद्दों से भी काफी हद तक इंडिया गठबंधन की आगे की रणनीति और उसमें तृणमूल कांग्रेस की स्थिति साफ होगी।

ये भी पढ़ें-  फैन को इग्नोर करना कृति सेनन को पड़ा भारी, यूजर्स कर रहे जमकर ट्रोल

About Post Author