Air India Emergency Landing: भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में करीब 140 यात्री सवार थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंजन में खराबी आने के बाद विमान को जयपुर में उतारा गया.
Knews Desk- जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार को भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में करीब 140 यात्री सवार थे. उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर विमान उतारने का फैसला किया. हालांकि, इंजन फेल होने की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
बताया जा रहा है कि विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उसे सुरक्षित लैंड करा लिया गया. इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारकर अराइवल हॉल में ले जाया गया.
यात्रियों को अराइवल हॉल में लाए जाने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से उनकी सहायता की गई. विमान में तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए क्या व्यवस्था दी जाएगी, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
इस घटना को लेकर एयर इंडिया की ओर से भी आधिकारिक बयान का इंतजार है. फिलहाल, विमान की सुरक्षित लैंडिंग से यात्रियों ने राहत की सांस ली है.
खबर अपडेट की जा रही है…