दिल्ली पुलिस ने रोकी आप कार्यकर्ताओं की गाड़ी, नेताओं और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प का वीडियो किया शेयर

KNEWS DESK – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप कार्यकर्ता जगह जगह प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं | उनके इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस बेहद सतर्क है और इसके चलते हुए पुलिस ने कई रास्तों को भी बंद कर दिया है साथ ही कई स्थानों पर धरा 144 भी लगा दी गयी है|

राष्ट्रीय स्तर अपना विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी

बता दें की इसी बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर अपना विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं | पार्टी ने ऐलान किया है की इस बार वो होली नहीं मनाएंगे|इस सब के चलते शनिवार दोपहर दिल्ली के सबसे व्यस्त चौराहे आईटीओ पर आप नेताओं और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गयी, जिसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है |

 

जिसमें देखा जा सकता है की एक गाड़ी में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और आदिल खान एक साथ कही जा रहें है और रास्ते में पुलिस के एक अधिकारी के द्वारा उन्हें रोक दिया गया, जिसके बाद उनके बीच बहस शुरू हो गयी |जिस पर पुलिस अधिकारी द्वारा कहा गया कि आप आगे नहीं जा सकती हैं| जिस पर आतिशी कहती है कि वे अपने घर जा रही हैं जिसके बाद सभी नेता गाड़ी से निकल कर लेट जाते है और कहते है कि आप हमें गोली मार दीजिये|

चुनाव आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनकी पार्टी कार्यालय के सभी रास्तें बंद कर दिए गए हैं| दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनको आधिकारिक आवासों पर भी जाने से रोक रही है| आप चुनाव कैसी लड़ेगी | जिस पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

 

About Post Author