दिल्ली: शाहदरा के ज्वाला नगर में घर की छत गिरी, 2 लोगों की मौत

KNEWS DESK– पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर की छत अचानक गिर गई। हादसे में तीन साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मृतकों की पहचान तीन साल के एक बच्चे और 35 वर्षीय पिंटू के रूप में हुई है। बताया गया है कि छत गिरने के समय घर में कुल आठ लोग किराएदार के तौर पर रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए। टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी रहा। फिलहाल घटना से जुड़ी अन्य जानकारी और मलबे में किसी के फंसे होने की स्थिति को लेकर अपडेट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *