Skip to content
  • Friday, September 11, 2026

  • Home
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • आगरा
      • उन्नाव
      • बाराबंकी
      • अयोध्या
      • रायबरेली
      • इटावा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • नोएडा
      • बाँदा
    • उत्तराखण्ड
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • राजनीति
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • Knews Campus
  • Live TV
  • Job
  • Home
  • बड़ी खबर
  • पहलगाम जैसा हमला दोहराने की साजिश, कश्मीर में आतंकी हरकतें तेज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
जम्मू-कश्मीर बड़ी खबर

पहलगाम जैसा हमला दोहराने की साजिश, कश्मीर में आतंकी हरकतें तेज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

November 6, 2025
Shiv Shankar Savita

डिजिटल डेस्क- जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां एक बार फिर तेजी से बढ़ रही हैं। खुफिया सूत्रों के हवाले से सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी संगठन एक बार फिर पहलगाम जैसे हमले की साजिश रच रहे हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और उसकी स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) इन आतंकियों को मदद और समर्थन दे रही है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले को कोई नहीं भूल पाया है। इस हमले में कई जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया था। हालांकि अब खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन उस हमले का “जवाबी हमला” करने की योजना बना रहे हैं।

घुसपैठ, ड्रोन गतिविधियों में देखी गई बढ़ोत्तरी

रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर के बाद से कश्मीर में घुसपैठ, ड्रोन गतिविधियां और सीमा पार से रसद आपूर्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की कई यूनिटें LOC के रास्ते भारतीय सीमा में घुस चुकी हैं। इनमें से कई आतंकियों को पाकिस्तानी एजेंसियों से न सिर्फ तकनीकी मदद बल्कि साजो-सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि आतंकी शमशेर की यूनिट इस समय सक्रिय है। यह यूनिट हवाई निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिदायीन हमलों या हथियार गिराने की कोशिशें हो सकती हैं। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT), जिसमें पूर्व SSG सैनिक और प्रशिक्षित आतंकी शामिल हैं, को एक बार फिर पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में तैनात किया गया है। इसका मकसद सीमा पार हमलों को अंजाम देना बताया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों को मिला इनपुट

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि अक्टूबर 2025 में PoK में हुई एक हाईलेवल मीटिंग में जमात-ए-इस्लामी, हिज़्बुल मुजाहिदीन और ISI के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। इस बैठक में स्लीपर सेल्स को दोबारा एक्टिव करने, पुराने कमांडरों को फंड देने और ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान का बदला लेने की योजनाएं बनाई गईं।

Share on Social Media
xfacebookemailwhatsapp
Tags: Pahalgam-like attack, security agencies, terrorist activities

Post navigation

कैंसर से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ का पति शोएब ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा – ‘रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार’
फराह खान ने सुनाया शॉकिंग किस्सा, कहा – ‘एक डायरेक्टर मेरे कमरे में घुस आया था’

Recent Posts

  • विनोद साहनी हत्याकांड: पहले धरना, अब सीएम का शुक्रिया… संजय निषाद ने आरक्षण का मुद्दा उठाया
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट से कमेटी को राहत, ₹6.41 करोड़ की वसूली पर रोक
  • मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट, तृप्ति डिमरी और सैफ अली खान की कास्टिंग पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी
  • सैफ की बेमिसाल एक्टिंग और अक्षय के खूंखार अंदाज की टक्कर, क्या दिल जीत पाएगी ‘हैवान’?
  • शरत सक्सेना की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, 6 घंटे चला ऑपरेशन, अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एक्टर, जानिए अब कैसी है तबीयत
  • 9/11 हमले की 25वीं बरसी पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प अडिग
  • कर्नाटक: सरकारी झील की 24 एकड़ जमीन निजी व्यक्ति के नाम, 100 करोड़ के कथित फर्जीवाड़े की जांच पूरी

लोकप्रिय खबर

देश बड़ी खबर

विनोद साहनी हत्याकांड: पहले धरना, अब सीएम का शुक्रिया… संजय निषाद ने आरक्षण का मुद्दा उठाया

September 11, 2026
URVASHI GUPTA
उत्तर प्रदेश प्रयागराज बड़ी खबर राज्य सहानपुर

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट से कमेटी को राहत, ₹6.41 करोड़ की वसूली पर रोक

September 11, 2026
Ansh Shukla
BOLLYWOOD मनोरंजन

मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट, तृप्ति डिमरी और सैफ अली खान की कास्टिंग पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

September 11, 2026
Ayushi Mishra
BOLLYWOOD मनोरंजन

सैफ की बेमिसाल एक्टिंग और अक्षय के खूंखार अंदाज की टक्कर, क्या दिल जीत पाएगी ‘हैवान’?

September 11, 2026
Ayushi Mishra

Contact Us

Mail Id
[email protected]

Phone:
7800009900

Address:

63/2C, The Mall Road, Noronha Crossing, Canal Patri, Kanpur, Uttar Pradesh 208001

Categories

Owner

Anurag Kumar Agarwal

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009900



Managing Editor (Digital Wing)

Deepali Srivastava

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 9026692259



Managing Editor (Broadcast)

Durgendra Singh Chauhan

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009813

Disclaimer: Please note K News India is Free to Air Hindi News Channel

Recent Posts

देश बड़ी खबर

विनोद साहनी हत्याकांड: पहले धरना, अब सीएम का शुक्रिया… संजय निषाद ने आरक्षण का मुद्दा उठाया

September 11, 2026
URVASHI GUPTA
उत्तर प्रदेश प्रयागराज बड़ी खबर राज्य सहानपुर

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट से कमेटी को राहत, ₹6.41 करोड़ की वसूली पर रोक

September 11, 2026
Ansh Shukla
BOLLYWOOD मनोरंजन

मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट, तृप्ति डिमरी और सैफ अली खान की कास्टिंग पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

September 11, 2026
Ayushi Mishra
© Copyright 2022. All the Rights Reserved.Knews India, Kanpur