कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा का भाजपा में शामिल होना कोई झटका नहीं – झारखंड के सीएम चंपई सोरेन

KNEWS DESK- झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार यानि आज कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा के बीजेपी में शामिल होने को खारिज करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया वह इस बार झामुमो की झोली में है|

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, कोल्हान प्रमंडल मजबूत हुआ है| वहां कोई समस्या नहीं है| इस बार झामुमो कोल्हान जीतेगा और भाजपा को कुछ नहीं मिलेगा| गीता कोड़ा कोल्हान प्रमंडल में पूर्वी सिंहभूम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं| गीता कोड़ा ने रांची स्थित राज्य मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भगवा पार्टी का दामन थामा|

यह भी पढ़ें…झारखंड: लोकसभा चुनाव से पहले सांसद गीता कोड़ा कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुईं शामिल

About Post Author