Chandrayaan 3 Landing:चंद्रयान-3 को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा-”जो छात्र लाइव रिकॉर्डिंग से रह जाएंगे वंचित उन्हें…”

KNEWS DESK- जिस घड़ी का सभी को लंबे समय से इंतजार था वो समय अब धीरे- धीरे आ रहा है| चंद्रयान-3 आज की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर उतकर इतिहास रचने वाला है| इसके चलते इसरो के वैज्ञानिकों भी अपनी तारीफों के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं| इसी दौरान एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी राय रखी| उन्होंने कहा, जिन वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 मिशन को सफल बनाने का प्रयास किया है उन्हें 17 महीने से वेतन नहीं मिला है|

दिग्विजय सिंह ने कहा, हमें इस बात का गर्व है कि हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 को चांद पर उतारने का सफल प्रयास किया है| हम यही प्रार्थना करते हैं कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग हो लेकिनल गातार आ रही ख़बरों के अनुसार, जिन वैज्ञानिकों ने ये काम किया है उन्हें 17 महीने से वेतन नहीं मिला है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए|

 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सभी स्कूलों को यह आदेश दिया गया है कि समस्त छात्रों को आज शाम 5.30 से 6.30 तक चंद्रयान 3 लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाए और जो छात्र इससे वंचित रह जाएं उनको अगले दिन इसकी रिकॉर्डिंग दिखाई जाए|

चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर महाकालेश्वर में हुई भस्म आरती

भारत का चंद्रयान-3 सफल तरीके से चांद की सतह पर पहुंच जाए, इसके लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सुबह-सुबह विशेष भस्म आरती की गई|

About Post Author